हरिहरगंज (पलामू )
पिपरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्रामपुर गांव निवासी मुकेश पासवान पिता बृजमोहन पासवान उर्फ मोहन पासवान के घर पर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया । इस संबंध में पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह एक मामले में बिहार के टंडवा थाना कांड संख्या 23/15 का फरार अभियुक्त है । उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय औरंगाबाद द्वारा इश्तेहार निर्गत किया गया था। जिसे फरार अभियुक्त मुकेश पासवान के घर सहित विभिन्न चौक -चौराहों पर विधिवत गवाह के समक्ष इश्तेहार चिपकाया गया। इस कार्रवाई में एसआई रंजीत कुमार मरांडी एएसआई जितेंद्र उरांव के अलावे सशस्त्र बल शामिल थे ।

