हरिहरगंज में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालय, राजनीतिक दलों के कार्यालय सहित शिक्षण संस्थानों में शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत ब्लॉक परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक स्थल पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख कमला देवी नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० गोपाल प्रसाद ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी । जबकि राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव आजसू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह जेएमएम कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम सपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया । समारोह के दौरान ब्लॉक सह अंचल कार्यालय तथा थाना परिसर में स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की बैंड पार्टी आकर्षण का केंद्र रही।अपने शानदार और अनुशासनबद्ध प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। उनकी देशभक्ति की धुनों और मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह के माहौल को पूरी तरह देशप्रेम के रंगों में रंग दिया। वहीं इसके लिए छात्राओं को प्रखंड प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply