मेदिनीनगर के वार्ड नंबर 19 स्थित कांदू मुहल्ला (नदी किनारे) में बाढ़ का पानी घुसने से स्थिति काफी गंभीर हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई घरों पानी में घुस गया हैं।
हालात इतने खराब हैं कि मुहल्ले की सड़कों पर घुटने से लेकर कमर तक लबालब पानी भरा हुआ है। घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है और स्थानीय निवासी भारी परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं।

