पटना (बिहार)
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया।
- प्रशांत किशोर: 63,946 वोट
नीरज कुमार (भाजपा): 44,700 वोट
यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट रही है।
वहीं, मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि गुजरात की सीट पर भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा।
गिनती के दौरान बिहार की बांकीपुर सीट पर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर राउंड काउंटिंग को लेकर तकनीकी गड़बड़ी भी देखने को मिली।
गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30630 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी।

