1.020 किलो गांजा, लोडेड देसी कट्टा, कारतूस ₹17,600 नकद और दो बाइक जब्त, एसडीपीओ बोले—अपराधियों पर गातार जारी रहेगा अभियान
पांकी (पलामू)
पिपराटांड़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो मामलों का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 1.020 किलोग्राम गांजा, एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 17,600 रुपये नकद तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। रविवार को लेस्लीगंज कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रशांत कुमार ने इसकी जानकारी दी।

