अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू)

शहर थाना क्षेत्र के भगवती अस्पताल के पीछे झरना टोला में 26 अप्रैल को हुई अज्ञात महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले में पूर्व में चंदा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब उसके पति उपेन्द्र कुमार, निवासी बालेखांड़, थाना डंडई, जिला गढ़वा को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में इतिहास रहा है।

Leave a Reply