खूॅंटी में थाना प्रभारी ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

रांची (झारखंड)

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में खूॅंटी जिले के अहतु थाना प्रभारी सपना सुलेखा को गुरुवार को ₹50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी ने श्याम कुमार नामक व्यक्ति से एक मामले में काम करने के एवज में ₹4.50 लाख रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा तय होने पर वह एडवांस के रूप में ₹50 हजार लेने के लिए तैयार हो गई।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और सपना सुलेखा को ₹50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply