मेदिनीनगर ( पलामू )
मेदिनीनगर शहर के बाईपास रोड स्थित JMP कॉम्प्लेक्स मे 26 जुलाई कि रात मे हुए गार्ड विनोद पाण्डेय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस काण्ड मे संलिप्त तीन आरोपी चंदन कमलापुरी, गोल्डन यादव और अनुभूति सिंह को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो ज़िंदा गोली व स्कूटी बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 15 जुलाई को बर्थडे पार्टी मे आपस मे किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी जिसके बाद आपसी रंजिश मे गार्ड विनोद पाण्डेय कि गोली मारकर हत्या कर दिया गया.घटना के बाद तीनो आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी इसी क्रम मे पुलिस को सुचना मिली कि सभी आरोपी पोखराहा के इलाके मे छुपे है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया..

