हरिहरगंज- शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में युवक गया जेल , पीड़िता को धमकी देने के कारण पिता भी गिरफ्तार

हरिहरगंज (पलामू)

पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी धिरेंद्र कुमार को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पिपरा थाना में कांड संख्या 39/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने के कारण आरोपी युवक के पिता अजय कुमार सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक व युवती के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती के माता-पिता उसकी शादी कहीं तय कर दी थी। इसकी जानकारी होने पर आरोपी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर महाराष्ट्र के पूणे शहर भगा ले गया। वहां उसने यौन-शोषण किया। कुछ दिनों बाद वापस आने पर युवक के पिता ने युवती को अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। साथ ही घर से बाहर कर दिया। बाद में उक्त युवक भी शादी करने व युवती को साथ रखने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।

Leave a Reply