मेदिनीनगर (पलामू)
शहर थाना पुलिस ने अंबेडकर पार्क के में छापेमारी कर 24 वर्षीय राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.68 ग्राम (6 पुड़िया) ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया गया। NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।

