हरिहरगंज (पलामू)
प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा स्टेयरिंग कमिटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी ने विद्यालय में छात्रों के ठहराव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक शैक्षणिक सत्र में प्रत्येक छात्र का कम से कम 180 दिन उपस्थिति अनिवार्य हो । साथ ही दिव्यांग छात्रों का विशेष शैक्षणिक गतिविधियों पर बल दिया गया। इसके अलावा शिक्षक उपस्थिति, आपार आईडी,इको क्लब, प्रोजेक्ट रेल, किचन गार्डन,एनआईएलपी सहित कई कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार,बीपीएम शशिकांत कुमार, बीआरपी अनुज मिश्रा, सीआरपी ओमप्रकाश मिश्रा, संजय गुप्ता, अजीत मिश्रा, अरविंद शर्मा, प्रधानाध्यापक अभिलाषा कुमारी, ममता कुमारी, उषा कुमारी, पुष्पा कुमारी, अनुपमा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अर्जुन राम, संतोष गुप्ता, हरिद्वार प्रसाद, सुरेश सिंह, शिव शंकर राम, कृष्णा साव, बीआरसी कर्मी अमरजीत कुमार संतोष कुमार अतुल कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित थे।

