छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज स्थानीय थाना पुलिस द्वारा एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला कांड संख्या 132/2026 दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि सोमवार को नाबालिग छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दौरान 25 वर्षीय विकास यादव नामक युवक द्वारा छेड़-छाड़ करने की घटना संज्ञान में आते ही मामला दर्ज करते हुए तत्काल गिरफ्तार कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply