झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ एवं JHAROTEF का संयुक्त शिष्टमंडल ने नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक का स्वागत

मेदिनीनगर (पलामू)

आज झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ एवं JHAROTEF, पलामू के संयुक्त शिष्टमंडल ने पलामू के नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक श्री सुभाष अनुराग एक्का से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा मिठाई खिलाकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ एवं JHAROTEF, पलामू के जिलाध्यक्ष श्री मनोज मेहता ने श्री सुभाष अनुराग एक्का का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दोनों संगठन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा विभाग के साथ सकारात्मक समन्वय स्थापित करने के लिए सदैव रचनात्मक भूमिका निभाते रहे हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे।

इस अवसर पर गढ़वा के डीएससी महोदय भी उपस्थित थे। संयुक्त शिष्टमंडल ने उनका भी पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

शिष्टमंडल में श्री मनोज मेहता (जिलाध्यक्ष), श्री रामउपेंद्र पांडेय (कोषाध्यक्ष), श्री दीपक कुमार (वरीय उपाध्यक्ष), श्री संजय कुमार चौधरी (मीडिया प्रभारी), श्री प्रेमचन्द कुमार यादव सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संयुक्त शिष्टमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला शिक्षा अधीक्षक श्री सुभाष अनुराग एक्का के नेतृत्व में पलामू जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों के समाधान में सकारात्मक एवं प्रभावी पहल होगी।

जारीकर्ता
मीडिया प्रकोष्ठ
झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ एवं JHAROTEF, पलामू

Leave a Reply