अपडेट – सड़क हादसे में बाइक सवार घायल,रेफर

-सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह स्थित फोरलेन सड़क पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान सुल्तानी गांव निवासी महेंद्र रजक के 21 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार रजक के रूप में हुई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार वह हरिहरगंज से बाइक से अपने घर सुल्तानी लौट रहा था । इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया । आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया । वहीं अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई । युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है ।

Leave a Reply