हरिहरगंज (पलामू)
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौआखोह स्थित फोरलेन सड़क पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के सूलतानी गांव निवासी 21 वर्षीय विमलेश कुमार रजक पिता महेन्द्र रजक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह बाइक चलाते हुए हरिहरगंज से सुलतानी की ओर जा रहा था। तभी अचानक बाइक के अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिर पड़ा। आस पास के लोगों की सहायता से घायलावस्था में इलाज के लिए उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया।

