हरिहरगंज – बीडीओ ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

  • हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड में 24 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का है लक्ष्य हरिहरगंज (पलामू )

पल्स पोलियों अभियान को लेकर रविवार को प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉo गोपाल प्रसाद ने बच्चे को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की । तीन दिवसीय इस अभियान में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो की खुराक से आच्छादित करने के लिए बीडीओ के दिशा-निर्देश में कार्य प्लान तैयार किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० गोपाल प्रसाद ने बताया कि पहले दिन बूथ लेवल पर पोलियो से बचाव की दवा पिलाई गई। 29 और 30 जून को डोर टू डोर दवा पिलाई जाएगी। हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड में कुल 24 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है । इस अभियान में 15 सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है जबकि 130 बूथ बनाए गए हैं। अभियान के शुभारंभ के मौके पर डॉo अरविंद कुमार दास प्रभारी बीपीएम दीपक कुमार एएनएम सुमन कुमारी, करिश्मा कुमारी एमपीडब्ल्यू प्रदीप कुमार, राजेश कुमार बीटीटी निर्मला शर्मा सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply