हरिहरगंज – ताजिया के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस

हरिहरगंज (पलामू )

कर्बला पर फतेहाख्वानी के साथ शुक्रवार को यौमे आशूरा संपन्न हो गया । मौके पर अररूआ खुर्द, बेलौदर, बंजारी, सतगावां, सियरभूंका,कोसडीहरा , कटैया सहित कई गांवों से मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ताजिया व गाजे-बाजे के साथ मुहर्रम का जुलुस निकाला । साथ ही कर्बला की जंग में शहीद हुए इमाम हुसैन की याद में मातम किया । जुलुस शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए देर रात कर्बला पर पहुंची । जहाँ पहलाम के साथ ही संपन्न हो गया । इस दौरान कई स्थानों पर गोल लगाकर युवाओं ने करतब दिखाए । जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये थे । इस अवसर पर छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार,पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह, एसआई संतोष कुमार, राकेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार, एएसआई सुनील कुमार, भूपेन्द्र सिंह , अभय कुमार त्रिपाठी, विनोद राय,रमेश कुमार रवि, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी,मुखिया गुलाम सरवर,पूर्व मुखिया मोहम्मद असलम, इरफान शाहिद, जेएमएम नेता अतहर हुसैन, मौलाना इफ्तिखार अहमद नूरी, मोo जमील अहमद, इसरार आलम, शमशाद अंसारी, मोहम्मद एजाज सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply