मेदिनीनगर (पलामू)
मुहर्रम की की नवी के अवसर पर बुधवार की देर रात से लेकर गुरुवार सुबह तक मेदिनीनगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरा शहर “या हसन-या हुसैन” के नारों से गूंज उठा। विभिन्न मोहल्लों के युवाओं ने जगह-जगह गोल बनाकर लाठी, तलवार एवं अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतबों और खेल का प्रदर्शन किया।
शहर के पहाड़ी मोहल्ला स्थित कर्बला से मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के जनरल जीशान खान के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस शाह मोहल्ला, कनीराम चौक, सत्तार सेठ चौक, विष्णु मंदिर रोड, चावल पट्टी, महावीर मंदिर रोड, घड़ा पट्टी, जैन मंदिर रोड, पंचमुहान चौक, धर्मशाला रोड और छह मोहान होते हुए नदी किनारे पहुंचा। इसके बाद शाहपुर से मिलान कर जुलूस शिवाला रोड, आदर्श रोड, कनीराम चौक, लाल कोठा, सत्तार सेठ चौक, कुंड मोहल्ला और कांजी हाउस मोहल्ला होते हुए पुनः कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस में कुंड मोहल्ला, कांजी हाउस मोहल्ला, झोपड़पट्टी, राहत नगर, हुसैन नगर, पहाड़ी मोहल्ला, मुस्लिम नगर, शाह मोहल्ला, कसाव मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, नौजवान कमेटी सब्जी मार्केट और शास्त्री नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपने-अपने निशान के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन शाम लगभग 5 बजे हुआ।
इधर, शाने हुसैन कमेटी द्वारा नावाटोली एवं बेलवाटिका, मिल्लत-ए-आजाद कमेटी द्वारा सुदना तथा नवजवान हुसैनिया कमेटी द्वारा बैरिया में भी अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। वहीं कर्बला हुसैन कमेटी, केजीएन कमेटी, जन्नत-ए-हुसैन कमेटी, मिल्लत इस्लामिया हुसैन कमेटी, हैदर-ए-करार कमेटी एवं इस्लामिया हवारी कमेटी ने भी निशान और बाजे-गाजे के साथ मुहर्रम मनाया।
जुलूस के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के जिला सदर मुस्तफा कमाल, पूर्व जनरल आफताब आलम, जनरल प्रत्याशी आसिफ राइन उर्फ मोनू, सोनू शाह, पिंटू इराकी, शहरयार अली, इमामुद्दीन खान, कमाल खान, मोहम्मद कलाम, नेयाज अहमद, राजा अशरफी, मनु रिजवान, जफर महबूब, मिट्ठू खान, दानिश कुरैशी, हाजी ललन, शाहबाज आलम, चिंटू कुरैशी, लड्डू अंसारी, बंटी, शाहिद मिस्त्री, अलाउद्दीन राइन सहित बड़ी संख्या में हुसैनी भाई उपस्थित रहे।

