मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू में गुरुवार को पहली सीएनजी गैस द्वारा चलीत बस (दुर्गा मोटर) का शुभारंभ हुआ। झारखंड गैस के टेरीटोरी मैनेजर चेतन कुमार मिश्रा ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर दुर्गा ट्रेवल्स एण्ड दुर्गा आटोमोबाइल के प्रोपराइटर अर्पण कुमार सिंह ,निलेश सिंह समाजसेवी अरविंद सिंह, दिलीप कुमार , हाई कोर्ट अधिवक्ता किशोर पांडे, बृजेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह एवं मनोज तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बता दे कि जिले के चर्चित दुर्गा ट्रेवल्स ने इस बस का संचालन यहां शुरू किया है। जिले की यह पहली बस है जो सीएनजी गैस द्वारा चलेगी। अबतक पलामू से जितनी भी बसें दूसरे शहरों के लिए जाती हैं । सभी डीजल से चलती है। यह बह मेदिनीनगर से औरंगाबाद तक चलेगी। आगे इसका और विस्तार किया जाएगा। दुर्गा ट्रेवल्स के प्रोपराइटर अर्पण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इस सीएनजी गैस से चलने वाली बस का संचालन शुरू किया गया है। यह बस पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है। आगे इसका और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों के लिए कहा कि यह बस सफर के लिए आरामदायक होगा। आगे इसका और विस्तार किया जाएगा

