हरिहरगंज (पलामू )
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छतरपुर एसडीओ गणेश महतो ने की । इस दौरान एसडीपीओ प्रशांत कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार एसआई संतोष कुमार,राकेश कुमार, अविनाश कुमार, एएसआई भूपेन्द्र सिंह, सुनील कुमार कुटुंबा एसआई चाहत कुमार पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, भोला गुप्ता, अरूण मिश्रा, जानू चौधरी,इरफान शाहिद,अतहर हुसैन,बुधन सिंह यादव, महेंद्र यादव,महताब साहिल, कृष्ण कुमार सिंह, अजय सिंह,उदय सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा, पवन कुमार,अनुज कुमार,शमशाद अंसारी,टूडे आलम समेत शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीओ गणेश महतो कहा कि मुहर्रम त्याग ,शहादत और इंसानियत का संदेश देनेवाला पर्व है। इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलूस की ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी । वहीं एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने अखाड़ा कमेटियों से जुलूस के रूट चार्ट और समय सारणी की जानकारी लेते हुए सभी अखाड़ा समितियों को समय पर जुलूस निकालने तथा वोलिंटियरो की सूची थाना में जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व में खलल डालने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करनेवालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

