बरवाडीह (लातेहार)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।इस योग शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, अंचल अधिकारी लोकेश सिंह, प्रमुख सुशीला देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, सब-इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार सांसद प्रतिनिधि दीपक राज सहित प्रखंड एवं अंचल जेएसएलपीएस बाल विकास विभाग कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

