लातेहार (झारखंड)
शुक्रवार को उपायुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में सहकारिता , कृषि, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में 100 MT निर्माणाधीन गोदाम, 500 MT गोदाम निर्माण, लैंप्स में निर्मित गोदाम की अद्यतन स्थिति, गत माह तक निबंधित समितियों की संख्या, सौर ऊर्जा व विद्युत ऊर्जा चालित कोल्ड रूम की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में वर्षापात की स्थिति, बीज विनिमय एवं वितरण योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना वर्ष 2026-27 की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई।
इसके साथ ही राज्य योजना वर्ष 2025-26, फसल सुरक्षा कार्यक्रम, केंद्र प्रायोजित सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना (ब्लॉकवार प्रगति सहित), RKVY-PDMC योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत विभिन्न घटकों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के तहत e-KYC की प्रगति एवं किसान समृद्धि योजना 2026-27 की भी समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति एवं लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया।
बैठक में पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत लाभुकों के बीच पशु वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मत्स्य विभाग अंतर्गत मछली परिवहन हेतु उपलब्ध कराए जाने वाले पिकअप वैन, मछली बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए लाभुकों को प्रदान किए जाने वाले फिश सेलिंग किट तथा विभाग को प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री सलमान जफर खिजरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री उमेश कुमार सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती नेहा निश्चा, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती स्वर्णलता मधु लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, श्री हरि कृष्ण एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

