हरिहरगंज (पलामू )
भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से नाराज सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने शुक्रवार को न्यू सब्जी मंडी स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की । कहा कि बार-बार ट्रिपिंग और अनिश्चित बिजली आपूर्ति से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं । पंखा, कूलर के अलावे मोटर बंद रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है । उन्होंने कहा कि 33 हजार के एक ही सर्किट से छह फीडरों को जोड़ने के कारण रोज जंपर कटने की समस्या हो रही है । जिससे क्षेत्र को बामुश्किल पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है । धान की नर्सरी लगाने का समय होने से किसान और व्यवसायी भी प्रभावित हैं । उन्होंने चेतावनी दी कि 25 जून के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बाध्य होकर उग्र आंदोलन किया जाएगा । जिसकी जवाबदेही विद्युत विभाग की होगी । मौके पर अखिलेश मेहता, मृत्युंजय सिंह, संजय जायसवाल, विश्वदीप कुमार, वार्ड पार्षद अवधेश मेहता, छोटू कुमार, विजय प्रजापति, दिनेश पासवान, मुन्ना यादव समेत कई लोग मौजूद थे ।

