हरिहरगंज (पलामू)
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 5 के सतगावां टंडवा रोड़, कब्रिस्तान के समीप, गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल व फोर लेन ओवर ब्रिज के समीप गुरुवार को चार नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन हुआ । वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनुज कुमार, समाजसेवी राजकुमार पासवान व सुमन पाठक ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया । इस दौरान वार्ड पार्षद पुष्पा देवी ने बताया कि लंबे समय से चल रहे विद्युत समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया था । इसे लेकर विद्युत महाप्रबंधक व सहायक विद्युत अभियंता ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए 63 केवीए का 4 ट्रांसफार्मर व 11 हजार कवर वायर उपलब्ध कराया । जिसे स्थानीय लोगों में हर्ष है। वहीं स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के प्रति आभार जताया है । स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर गुणवत्ता व मजबूत सुरक्षा मानकों के साथ लगाया गया है । आभार जताने वालों में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पवन कुमार, विनोद पासवान, चंदन साव, सुनील पासवान, शिक्षक उपेंद्र यादव, अभिषेक कुमार, रम्भू कुमार, जगदीश कुमार, संतोष, प्रकाश, इसके साथ ही विद्युत कर्मी नीतीश कुमार, विरेंद्र राम उर्फ गोरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

