हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती सलैया पंचायत अंतर्गत मझिगावां में गुरुवार को पंचायत की मुखिया कमला देवी ने 15वीं वित्त मद योजना के तहत सड़क व नाली निर्माण की तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया । योजनाओं की शुरुआत से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया । मुखिया ने नागेश्वर साव के घर से सुनील राम के घर तक पीसीसी सड़क, कैलाश साव के घर से लक्ष्मण साव के घर तक नाली तथा यादव टोला में शंभू यादव के घर से प्रवेश साव के खेत तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी गांवों में जरूरत के अनुसार बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है । सड़क और नाली निर्माण से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा । उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य में सहयोग करने और गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की । शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुखिया ने नशामुक्त गांव और समाज के निर्माण के लिए लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई । मौके पर समाजसेवी सनोज गुप्ता, रंजय साव, अशोक साव, रामधीरज साव, संतोष साव, छोटू यादव, राहुल साव, उमेश यादव, सुबोध कुमार, झालो देवी, सुनीता देवी, शारदा देवी, पूनम देवी, कबूतरी देवी, संजू देवी, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, शंभू यादव, उमेश यादव, रमेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

