चमरडीहा में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास

बरवाडीह (लातेहार)

बरवाडीह प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने रविवार को खुरा पंचायत के चमरडीहा में अपने विकास मद से बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क चमरडीहा मुख्य सड़क से सुरेश साव के घर तक बनाई जाएगी।शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, उपमुखिया सुनीता देवी, पूर्व मुखिया हुलास सिंह तथा अन्य गणमान्य लोगों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर संतोषी कुमारी ने कहा कि सड़क भले ही छोटी है, लेकिन ग्रामीणों के आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधूरी सड़क के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और इसकी मांग लगातार की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार से सीमित राशि उपलब्ध होने के बावजूद छोटी-छोटी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। साथ ही विधायक रामचंद्र सिंह के सहयोग से क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों और पुलियों का निर्माण कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता प्रिंस प्रसाद, प्रेम कुमार, कमलेश कुमार सिंह, संजय यादव, अवधेश प्रसाद, अंतु प्रसाद, प्रीतम प्रसाद, सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply