हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज मेन रोड स्थित राजद कार्यालय में गुरुवार को राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79 वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की । वहीं उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और लालू यादव के सामाजिक न्याय तथा गरीबों के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि लालू यादव ने समाज के कमजोर, पिछड़े, दलित , अल्पसंख्यक वर्गों को आवाज देने का काम किया और उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया। इस अवसर पर बुधन सिंह यादव, महादेव यादव नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी वार्ड पार्षद पवन कुमार, दीपक यादव, आनंद यदुवंशी, छोटेलाल गुप्ता, प्रोफेसर सूरज यादव,आबिद हुसैन, अनिल यादव, संगीता कुशवाहा, जितेंद्र पासवान,अशोक यादव, सतेन्द्र यादव, मिथलेश यादव, अजय कुमार, गोपाल यादव, जितेंद्र दास सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

