टोल प्लाजा पर चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

हरिहरगंज (पलामू )

पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी के निर्देश पर शनिवार की रात कौवाखोह स्थित फोरलेन टोल प्लाजा पर एंटी क्राइम व स्पेशल ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 35 दोपहिया और 20 चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान एक चारपहिया वाहन के विंड ग्लास पर लगा ब्लैक फिल्म को उतारा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, बगैर हेलमेट वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ ही आम लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम करने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच अभियान में पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह एसआई अजय कुमार सिंह एएसआई अभय कुमार त्रिपाठी सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।

Leave a Reply