हरिहरगंज (पलामू)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 3 के डेमा टोला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन जय भवानी एचपी गैस ग्रामीण वितरक द्वारा किया गया। इस दौरान सागवान ,आम, अमरूद, फिकस बेंजामिन प्लांट, जैसे दर्जन भर इमारती, फलदार तथा फूलदार पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण करते हुए वार्ड पार्षद अमरजीत यादव ने कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण संतुलन आवश्यक है। इसका एकमात्र उपाय वृक्षारोपण है। वृक्ष हवा को शुद्ध करते हैं व पानी संरक्षित करते हैं। जो संतुलित मानव जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की ।इस अवसर पर पूर्व उपमुखिया लखन महतो, समाजसेवी दारा सिंह, धनंजय मेहता,राकेश कुमार,अरूण कुमार, प्रकाश सिंह, दिलीप सिंह,राजा कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

