नालसा डॉन योजना को ले सतबरवा के सुदूरवर्ती गांव में जागरूकता कैम्प का आयोजन
मेदिनीनगर (पलामू)
झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के मार्गदर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रजंन के देखरेख में 90 दिवसीय गहन जागरूकता व आउटरीच प्रोग्राम के तहत शनिवार को सतबरवा प्रखंड के फुलवरिया गांव में नशा मुक्त समाज निर्माण को ले जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया।इस मौके पर एल ए डी सी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि युवाओ को नशे की लत से दूर रखने और जागरूक बनाने के उद्देश्य से नालसा द्वारा संचालित डॉन 2025 योजना संचालित किया गया हैं।इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना हैं।इस मौके पर पीएलवी अनिता मिंज ने कहा की कोई भी गरीब लाचार अब न्याय पाने से बंचित नही रहेंगे।डालसा के माध्यम से लोगो को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ए सी, एस टी, महिला,दिव्यांग ,कारा में निरुद्ध लोग, बच्चे, प्राकृतिक आपदा स ग्रसित, व जिनका वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है उन्हें निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराया जाता हैं।इसके अंतर्गत मुफ्त में वकील व कोर्ट फीस मिलता हैं।पीएलवी मुनेश्वर राम ने डायन कुप्रथा पर कहा कि यह अंधविश्वास हैं। हम सभी को इसके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।उन्होंने झारखंड पीड़ित प्रतिकर अधिनियम, लोक अदालत ,मध्यस्तता, स्पॉन्सरशिप स्किम के महता पर बिस्तार से चर्चा किया।वही ग्रामीण लोगों के बीच पम्पलेट ,बुक व हैंडबिल आदि का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याओं से भी अवगत कराया।लोगो ने कहा कि उम्र पूरे होने के बाद भी बृद्धास्था पेंशन,पारिवारिक लाभ,स्पॉन्सरशिप के तहत लाभ,आवास योजना आदि का लाभ नही मिलने का शिकायत किया। पीएलवी के द्वारा उनलोगों को मदद का भरोसा दिलाया गया।इस मौके पर पीएलवी नेहा कुमारी, मनोहर सिंह, सुषमा कुमारी ,ऋषिकेश कुमार,योगेंद्र सिंह,सुषमा कुमारी पीएलवी के द्वारा भी डालसा द्वारा संचालित कार्यक्रम के बारे में बिस्तार से चर्चा किया।इस मौके पर सैकड़ो एसीएसटी परिवार के महिला पुरुष उपस्थित थे।

