नुक्कड़ नाटक कर कलाकारों ने दिया जागरूक बैंक ग्राहक बनने का संदेश

मेदिनीनगर (पलामू)

वेदांग मीडिया के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा संचालित विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही उन कलाकारों ने बताया कि कैसे थोड़ी थोड़ी सावधानी से जागरूक बैंक ग्राहक बना जा सकता है। कलाकारों ने इस अवसर पर सोचो और समझो नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के निर्देशक सैकत चटर्जी ने कहा कि नुक्कड़ नाटक जन जन तक अपनी बातों को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। वेदांग मीडिया के तत्वावधान में आयोजित नुक्कड़ कार्यक्रम में नाटक प्रस्तुत कर काफी सहज सरल ढंग से , स्थानीय बोलचाल की भाषा में लोगो तक ग्रामीण बैंक द्वारा दी जाने वाली योजनाओं को बताया जा रहा है। सोमवार को चैनपुर व सतबरवा में कार्यक्रम किए गए। चैनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक मूकलेश कुमार ने उपस्थित लोगों को कई बैंकिंग जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने काफी अच्छे से अपने अभिनय के माध्यम से जानकारियों को साझा किया है। लोगो को इसका लाभ लेना चाहिए। नाटक प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में अमर कुमार भांजा, प्रकाश ठाकुर , सूरज शर्मा, प्रकाश कुमार, राज प्रतीक पाल आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन बैंक परामर्शदाता कमलेश कुमार ने किया।

Leave a Reply