मेदिनीनगर (पलामू)
झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू द्वार गर्मी से बचाव हेतु बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर में मुव्वकिलो के बीच डालसा की ओर से पानी व ओआरएस घोल का बितरण किया गया।।इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए डालसा सचिव राकेश रंजन ने कहा कि गर्मी को देखते हुए डालसा के द्वारा कई स्थानों पर पानी व ओआरएस घोल का बितरण किया जा रहा है इसी कड़ी में आज सिविल कोर्ट परिसर में पीएलवी के माध्यम से पानी का बोतल व ओआरएस घोल का वितरण किया गया।उन्होंने बताया की पीएलवी के माध्यम से लोगो को ,पर्याप्त पेयजल सेवन एवं स्वच्छ पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इस भीषण गर्मी में सभी को सुरक्षित रहने की सलाह दी हैं।इस मौके पर,पीएलवी विनय प्रसाद,भागीरथी दुबे ,कृपा शंकर दुबे,शुभम पांडेय, आदि लोग शामिल थे।

