ऑटो से गिरकर मूकबाधित युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रजवार गांव निवासी राजेंद्र राम के 23 वर्षीय पुत्र कंचन कुमार की मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । घटना फोरलेन सड़क स्थित रजवार मोड़ के समीप हुई । कंचन कुमार मूकबाधित था ।उसकी असमायिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचन कुमार अपने फूफा के साथ हरिहरगंज बाजार जा रहा था ।रजवार मोड़ पर एक टेंपो पहुंचा, जिसमें कंचन कुमार तो चढ़ गया, लेकिन उसके फूफा वाहन में सवार नहीं हो सके ।
बताया जाता है कि फूफा को पीछे छूटता देख कंचन कुमार घबरा गया और चलती टेंपो से नीचे कूद गया । इस दौरान वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एनएचएआई एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही एसआइ हेमंती बास्के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी ।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply