बी0एड0/एम0एड0/बी0पी0एड0 संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की परिधि में निषेधज्ञा लागू

मेदिनीनगर (पलामू)

दिनांक 31 मई 2026 को सुबह 10 बजे से मेदिनीनगर शहर के 1. एम०के० डी०ए०भी० पब्लिक स्कूल, चियाँकी, डालटनगंज, पलामू 2. जिला सी०एम० SOE (जिला स्कूल) डालटनगंज, पलामू 3. विमला पाण्डेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल बैरिया, डालटनगंज 4. ब्राईट लैण्ड स्कूल बाईपास रोड़, डालटनगंज, पलामू 5. आर०के० गिरिवर +2 उच्च स्कूल, डालटनगंज, पलामू 6. सी०एम० स्कूल उत्कृष्ट बालिका (के०जी० स्कूल) नियर सदीक चौक, डालटनगंज 7. वाई०एस०एन०एम० कॉलेज
मेदिनीनगर, नियर के०जी० स्कूल रोड, डालटनगंज में बी0एड0/एम0एड0/बी0पी0एड0 संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा को देखते हुए मेदनीनगर सदर एसडीओ सुलोचना मीणा ने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के आसपास के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।इस बाबत उन्होंने आदेश जारी करते हुए बताया कि परीक्षा में कदाचार रोकने एवं सुरक्षा को लेकर यह कार्रवाई की गयी है। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत 5 अथवा पांच से अधिक व्यक्तियों द्वारा मजमा लगाकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग भी वर्जित रहेगा।इसके अलावा परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी,वीक्षक,परीक्षार्थी,पुलिस बल को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में जाने पर प्रतिबंध रहेगा।100 मीटर की परिधि में सभी फ़ोटो स्टेट की दुकानों को भी बंद रहेंगे

यह निषेधाज्ञा सिर्फ परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू होगा।

Leave a Reply