हरिहरगंज व पिपरा में आपसी भाईचारे के साथ मनी बकरीद

हरिहरगंज ( पलामू )

ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे व धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया । विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह विशेष नमाज अदा की गई और हजरत इमाम के त्याग व बलिदान को याद किया गया । नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी । अररुआ खुर्द, सतगावां, अंसारी बिगहा, बंजारी, कटैया, बेलौदर, सियरभूंका, सरैया समेत कई गांवों में भी बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई । पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में खास उत्साह देखा गया । इस मौके पर समाजसेवी इरफान शाहिद ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व त्याग, बलिदान, अमन और भाईचारे का संदेश देता है । यह पर्व समाज में शांति और खुशहाली की प्रेरणा देता है । वहीं पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा । पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में विभिन्न मस्जिदों व संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी । इस अवसर पर झामुमो नेता अतहर हुसैन, इसरार आलम, मो. असलम, मो. जमील, महताब शाहिल, मो. आबिद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply