हरिहरगंज (पलामू ) लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए हरिहरगंज थाना परिसर तथा थाना गेट के बाहर आम लोगों और राहगीरों के लिए पनशाला की व्यवस्था की गई। बुधवार को हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पौद्दार ने उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को शीतल जल पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी देवव्रत पौद्दार ने कहा कि पनशाला की व्यवस्था मानव सेवा की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने लोगों से गर्मी में सावधानी बरतने, अधिक पानी पीने तथा जरूरत पड़ने पर छायादार स्थानों में आराम करने की अपील की। वहीं
पनशाला खुलने से थाना में आने वाले फरियादियों, राहगीरों एवं आसपास के लोगों को काफी राहत मिल रही है। मौके पर एसआई अविनाश कुमार, कुमार सौरभ, एएसआई भूपेंद्र सिंह, विनोद राय, संजय कुमार सहित कई पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

