शांति से बकरीद मनाने की अपील

हरिहरगंज (पलामू )

स्थानीय थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने किया। बैठक में एसआई संतोष कुमार, अविनाश कुमार, सुधांशु शेखर झा ,कुमार सौरभ एएसआई भूपेन्द्र सिंह, सुनील कुमार,अभय कुमार त्रिपाठी सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग , सामाजिक कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए । अधिकारियों ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद मनाने की अपील की । सीओ ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम , भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से मिल जुलकर पर्व मनाने तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील की । वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, भोला गुप्ता, गंगा जायसवाल, इरफान शाहिद , अशोक यादव, अतहर हुसैन ,अमित सिंह, अजय सिंह, महेंद्र यादव, अरूण मिश्रा, बुधन सिंह यादव, कृष्ण कुमार सिंह, उदय सिंह, ओमप्रकाश शौडिक ,अवधेश मेहता, पवन कुमार, संतोष प्रसाद, महताब साहिल , ओमप्रकाश चन्द्रवंशी , त्रिपुरारी राम, संजय यादव, अखिलेश मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply