बरियातू – बकरीद पर्व को लेकर बारियातू थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

बारियातू (लातेहार)

आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बारियातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने की।
बैठक में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अशोक प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, पुअनि अनुप कुमार, संतोष कुमार पाठक, सअनि छोटू पंडा, दिनेश कुमार तथा दिलखुश अंसारी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अशोक प्रसाद सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
वहीं अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस बल लगातार गश्ती करेगी।
बैठक में नमाज के समय एवं विभिन्न ईदगाहों की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई। मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझु, मुखिया केदार गंझु, राजीव भगत, उपमुखिया मनोज राम, अब्दुल रजाक, अफजल अंसारी, भुनेश्वर यादव, कामेश्वर भोगता, मुमताज, मो. जाकिर हुसैन, जगदीश गंझु, अशोक ठाकुर, मो. इजियाज, मो. सुहैल, लवकुश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply