हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के समीप सर्विस रोड़ पर बुधवार की रात अनियंत्रित बाइक सवार ने एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी । स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । ऑन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया । घायल महिला की पहचान थाना क्षेत्र के सतगावां मुहल्ला निवासी शकीला बानो के रूप में हुई है ।

