हरिहरगंज,( पलामू ) स्थानीय सीता टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक सह भूमि दाता स्वo रामचरित्र लाल गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने किया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय सभागार में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त आदेशपाल विशेश्वर प्रसाद को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई । .वहीं मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विधायक ने सम्मानित किया । समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि स्व. रामचरित्र लाल गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । उनकी सोच और कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही समाज और देश का भविष्य होते हैं । कार्यक्रम में छात्रा ऐश्वर्या मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया । विद्यालय परिवार की ओर से छतरपुर डीएसपी अवध कुमार यादव को भी सम्मानित किया गया । समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कृष्णदेव सिंह ने की । जबकि संचालन शिक्षक डॉo ओरेन्द्र कुमार यादव ने किया । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी, नगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद राय, धर्मेंद्र सिंह, अभिलाषा कुमारी, नागदेव यादव, डॉo राजकुमार, डॉo कन्हाई प्रसाद, गोपाल शरण राणा, नीरज सिंह, विवेक कुमार, विनय त्रिपाठी, विनय मुंडा, अब्बूशाद, ऋषिकेश, कपिल कुलश्रेष्ठ, अरमान अंसारी, अद्रेश यादव, भोला गुप्ता, रॉबर्ट गुप्ता, गंगा जायसवाल, विश्वदीप कुमार,अशोक यादव, संगीता कुशवाहा, विकास यादव, संजय गुप्ता, अवध गुप्ता, विजय यादव, आनंद यदुवंशी, संजय मेहता, अभिषेक कुमार, रामलखन पाल, सौरभ कुमार, राजू, शशि शेखर, संजय यादव, मुन्ना गुप्ता, नेयाजुउद्दीन, रंजन, उमा यादव, मोo असलम, मोo आबिद, कुंदन, मृत्युंजय सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे ।

