सनातन संस्कृति की रक्षा करना परम सौभाग्य, संजय सिंह
मेदिनीनगर (पलामू)
सदर प्रखंड के पोलपोल पंचायत अंतर्गत चामा गांव में स्थित सुखदेवा शिव मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है ।मंदिर के संस्थापक सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने शनिवार को अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। वही बिद्वान पंडितों के द्वारा रुद्राभिषेक व पाठ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया।वही मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।पूजा अर्चना को ले क्षेत्र गुंजयमान होता रहा। इस संबंध में युवा समाज सेवी सह पूर्ब जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि सुखदेवा शिव मंदिर का स्थापना वर्ष 2013 में किया गया था। प्रत्येक वर्ष निश्चित तिथि को स्थापना दिवस मनाया जाता है जिसके तहत पूजा अर्चना रुद्राभिषेक व मंगल पाठ का आयोजन किया जाता है। साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा करना हम सबों का परम धर्म है। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी हूं वह भगवान भोलेनाथ की कृपा से हूं ।उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि क्षेत्र में खुशहाली व हरियाली रहे ।उन्होंने कहा कि यह मंदिर हमारी भावी पीढ़ी के लिए संस्कारो की पाठशाला हैं।हम सभी को आज संकल्प लेने की जरूरत हैं कि यह पवित्र स्थान की मर्यादा स्वच्छता ओर दिव्यता को हमेशा बनाये रखेंगे।उन्होंने कहा कि हम कितने भी आगे बढ़ जाय लेकिन हमें अपने नैतिक मूल्यों धर्म और मानवता के मार्ग पर सदैव चलना चाहिए क्योंकि मुक्ति का मार्ग यही है।इस मौके पर विप्र जनों व दरिद्र नारायण को भोजन कराकर अंगवस्त्र प्रदान कर विदा किया गया।मौके पर लक्ष्मण सिंह, विवेक सिंह, देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

