राजद नेता लखन यादव को मातृ शोक

हरिहरगंज ( पलामू )

राजद नेता लखन यादव की 90 वर्षीय माता जीरा कुंवर का शनिवार की देर शाम हरिहरगंज के अंबा मुहल्ला स्थित आवास पर निधन हो गया । वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। रविवार को उनका दाह संस्कार पैतृक गांव डुमरिया हुरमेठ गांव के नदी घाट पर किया गया। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, अशोक यादव, बुधन सिंह यादव, महादेव यादव, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अशोक जायसवाल नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू प्रतिनिधि, आनंद यदुवंशी,दीपक यादव, रंजीत पासवान, सुरेन्द्र राम, छोटेलाल गुप्ता सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना जताई है।

Leave a Reply