अनुभवी कार्यकताओं के बदौलत हीं पार्टी जीतती रही है चुनाव: सांसद
सांसद के द्वारा क्षेत्र में किया गया है अभूतपूर्व कार्य : चंद्रवंशी
विश्रामपुर (पलामू)
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को विश्रामपुर आरसीआईटी सभागार विश्रामपुर नगर व ग्रामीण मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विश्रामपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी व संचालन नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम ने की। आयोजित बैठक में सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू जिले में भाजपा संगठन काफी मजबूत है। यहां के सभी कार्यकर्ता अनुभवी हैं। पलामू के कार्यकर्ता बूथ पर कड़ी मेहनत करते हैं, जिससे पार्टी बूथ जीतने के साथ-साथ चुनाव भी जीतती है। श्री राम ने कहा कि प्रभावकारी सरकार को दो तिहाई बहुमत की जरूरत है ताकि देश हित में कोई भी निर्णय लिया जा सके। यह सब पूर्ण बहुमत के बाद हीं संभव है। भारतीय जनता पार्टी लक्ष्य बनाकर देश हित के लिए कार्य कर रही है। पिछले चुनाव में बुथ वार प्राप्त मतों की समीक्षा किया गया। कम मत प्रतिशत वाले बूथों की जानकारी देते हैं विशेष रुप से कार्य करने की जरूरत बताई। साथ हीं मतदान के लिए माहौल बनाने की बात कही, तैयार माहौल जीत की दरवाजे स्वयं खोल देंगे। वहीं अधिक से अधिक मतदान कमल फूल छाप में कराने की बात कही।
स्थानीय विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि क्षेत्र का अभुतपूर्व विकास कार्य सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा किया गया है। कोयल नदी व सोन नदी पर पुल का निर्माण, फोरलेन का निर्माण, रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण, सिंचाई के क्षेत्र में सोन व कनहर के पानी खेतों में पहुंचाने की योजना सहित कई जनोपयोगी कार्य किया गया है। एक हीं लक्ष्य 400 पार भारतीय जनता पार्टी इस बार। सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने की बात कहा।
जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव पूर्व बच्चे कुछ दिनों के समय का सदुपयोग कर पार्टी के कार्य करें। ताकि पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए घोषित प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को अपार मतों से जीताया जा सके। इससे प्रधानमंत्री कद मजबूत होगा। वहीं ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने कहा कि निवर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम के 10 वर्षों का कार्यकाल क्षेत्र के लिए स्वर्णिम काल रहा है। जिसे देखते हुए एक बार अपार मतों से विजई बनाकर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका देंगे। सभी पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित होकर लक्ष्य के अनुरूप चुनाव कार्य में लग जाए। यह समय कुछ कहने सुनाने का नहीं कर दिखाने का है।
आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। सुशील कुमार चौबे उर्फ टिकैत चौबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि अनूज पांडेय, सोशल मीडिया सोमेश सिंह, भोला चंद्रवंशी, डां बीपी शुक्ला, पलामू सांसद पीए अलख दुबे , किरण देवी, बेबी देवी, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष अनूज कुमार चौधरी, महामंत्री मनीश कुमार, सोशल मिडिया उपेंद्र कुमार तिवारी, ज्वाला गुप्ता, गोपाल सोनी, संतोष कुमार चौबे, सतेश्वर प्रसाद सिंह, सुनील चौधरी, लालगढ़ मुखिया धर्मेन्द्र चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।