हरिहरगंज (पलामू)
स्थानीय सीता टेन प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा शायका शकील ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में 444 अंक (88.8 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में छठा स्थान हासिल किया है । उसकी इस सफलता से विद्यालय व क्षेत्र में खुशी का माहौल है । शायका शहरी क्षेत्र के बंजारी मुहल्ला निवासी शिक्षक शकील अहमद एवं गृहणी मोजिबा अख्तरी की पुत्री है । शायका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया है । उसका लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर देश सेवा करना है । विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद राय ने शायका को मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । वहीं इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में विद्यालय की छात्रा प्रिया कुमारी ने 455 अंक लाकर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया । जबकि आर्यनराज ने 448 एवं अभिषेक कुमार ने 445 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया । आर्यनराज समाजसेवी रॉबर्ट गुप्ता के पुत्र हैं तथा वह जेईई एडवांस 2026 परीक्षा के लिए क्वालिफाई भी कर चुके हैं ।

