मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री राम शर्मा व सचिव राकेश रंजन के निर्देश पर गुरुवार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बन्दियों को कानूनी जानकारी दी गई। मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट नीतू सिंह ने नालसा स्प्रूव्हा योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना म विचाराधीन कैदियों व उनके आश्रितों को कानूनी व सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए है।। यह कैदियों विचाराधीन कैदियों व उनके आश्रितों को कानूनी सहायता परामर्श व पुनर्वास प्रदान करती हैं।उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ही जेल में बंद लोगो के परिवार को सहारा देना जिन्हें अक्सर नजर अंदाज कर दिया जाता हैं।उन्हें समग्र देखभाल कानूनी व मनोवैज्ञानिक आर्थिक सहायता प्रदान करता हैं। इसके तहत मुफ्त कानूनी सहायता जमानत या पैरोल में मदद करने व परामर्श व मानसिक स्वास्थ सहायता देने आश्रितों को शैक्षिक व आर्थिक सहायता के लिए कल्याणकारी योजनाओं से, जोड़ने जेल से रिहा होने के बाद पुनर्वास व समाज में मदद करने का प्रावधान हैं।इस मौके पर जेल पीएलवी समेत दर्जनों बन्दी उपस्थित थे

