हरिहरगंज ( पलामू )
हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर तेंदुआ गांव निवासी सह दिवंगत जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार नागेश्वर सिंह की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को प्रखंड परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई । शोकसभा में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ब्रजेश कुमार सहित डीलर संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की । वक्ताओं ने नागेश्वर सिंह के कार्यों एवं उनके सरल स्वभाव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा के साथ किया । मौके पर एजीएम सच्चिदानंद राम, डीलर अवधेश राम, अशोक यादव, रामनाथ सिंह, मुकेश कुमार, शंभू मेहता, प्रेम कुमार, लक्ष्मण यादव, इंद्रदेव राम, कपिलदेव सिंह, पप्पू गुप्ता, कपिल यादव, पप्पू सिंह, रामप्रवेश चौधरी, दीपक कुमार व विश्वनाथ विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे ।

