वज्रपात से दुधारू भैंस की मौत, मुआवजे की मांग

हरिहरगंज (पलामू )

प्रखंड क्षेत्र के ढाब खुर्द (चौकठवा) गांव स्थित बटाने नदी किनारे घास चर रही एक दुधारू भैंस की वज्रपात से मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक रामसुंदर यादव ने बताया कि भैंस नदी किनारे चर रही थी । इसी दौरान अचानक तेज आंधी-बारिश शुरू हुई और वज्रपात की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई । पीड़ित पशुपालक रामसुंदर यादव ने बताया कि मृत भैंस दुधारू थी, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये थी । भैंस की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है । जिससे परिवार की आजीविका पर भी असर पड़ेगा । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे । मुखिया जितेन्द्र पासवान, पंचायत समिति सदस्य वासुदेव राम तथा वार्ड सदस्य उपेन्द्र यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी । वहीं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित पशुपालक को सरकारी प्रावधान के तहत शीघ्र मुआवजा दिया जाए । मौके पर संतोष यादव उर्फ गुरुजी, जनेश्वर यादव, पप्पू यादव, जनार्दन यादव, रमेश, सुरेश, दिनेश ठाकुर, अमित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

Leave a Reply