हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी 12 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० गोपाल प्रसाद ने बताया कि रक्तदान एक महादान है। इसे सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कई फायदे भी हैं । ब्लडप्रेशर सामान्य रहता है , कैंसर जैसे घातक रोग होने का खतरा कम रहता है। हार्ट अटैक की संभावना में 90 प्रतिशत की कमी होती है , नए ब्लड सेल्स बनने लगते हैं , मोटापे से बचाव , लिवर स्वस्थ रहता है । वहीं कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित रहता है और मेंटल हेल्थ भी अच्छा रहता है। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों व जनप्रतिनिधियों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बनाने की अपील की है।

