एसपी कुमार गौरव ने आत्मसमर्पण नीति पर दी जानकारी, पुनर्वास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

लातेहार (झारखंड)

आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिजनों से किया सीधा संवाद

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर सरकार गंभीर और प्रतिबद्ध है। सोमवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों एवं उनके परिजनों से सीधा संवाद किया और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई आत्मसमर्पण नीति के तहत कई लाभ दिए जा चुके हैं, जबकि शेष लाभ जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में 16 आत्मसमर्पित नक्सली और उनके परिवार शामिल हुए। प्रशासन द्वारा लगातार संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply