मेदिनीनगर (पलामू)
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआ कौड़िया गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

